
रिपोर्टर-मुरली नायर/लोकेशन-बिलासपुर
बिलासपुर में कक्षा 12वीं के कथित पेपर लीक मामले को लेकर सियासत और विरोध तेज हो गया है। NSUI कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इस मामले को छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।



NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक की घटना ने उन छात्रों के साथ अन्याय किया है, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ परीक्षा दी है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
साथ ही छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की भी बात कही गई है।
NSUI ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
वहीं, शिक्षा विभाग ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है




