छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने की ‘महतारी’ की विशेष पूजा — जल-दूध से किया अभिषेक, दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखी पहल करते हुए प्रदेश की अस्मिता का प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का जल और दूध से अभिषेक किया। गौरव स्थल पर स्थित महतारी की प्रतिमा पर सुबह कांग्रेसियों ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की, जलाभिषेक किया और माल्यार्पण कर प्रदेश की समृद्धि और एकता की कामना की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि राजनांदगांव के कई स्थानों पर महतारी की मूर्तियों की उचित देखरेख नहीं की जा रही है। इसी कारण आज के दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वयं सफाई कर मूर्ति को जल-दूध से स्नान कराया और दीप प्रज्वलित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा नेता और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने नारे लगाते हुए प्रदेश की 25वीं स्थापना वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, माटी और गौरव की रक्षा का संकल्प लिया।



