कोरिया

7 दिसंबर को राज्य स्तरीय साक्षरता महापरीक्षा, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

स्थान – बसवाही( सोनहत)

रिपोर्टर – मयंक

कोरिया

जिले के विकासखंड सोनहत के बसवाही में उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान के तहत 7 दिसंबर को होने वाली राज्य स्तरीय साक्षरता महापरीक्षा की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। महापरीक्षा में अधिक से अधिक असाक्षरों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसवाही के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

200 घंटे की पढ़ाई के बाद अब परीक्षा का मौका अभियान के तहत वर्षभर स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा गांव के असाक्षर व्यक्तियों को 200 घंटे की नियमित शिक्षा दी गई। प्रतिदिन दो घंटे की कक्षा में उन्हें पढ़ना, लिखना और बुनियादी गणना कौशल सिखाया गया। अब इन शिक्षार्थियों के लिए 7 दिसंबर को पूरे राज्य में महापरीक्षा उत्सव आयोजित किया जा रहा है।

अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की पहल बसवाही में निकाली गई रैली के दौरान विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर असाक्षरों से परीक्षा में भाग लेने की अपील की। शिक्षकों ने बताया कि यह महापरीक्षा केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि साक्षरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button