छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जांजगीर में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मान समारोह, नारी शक्ति को किया गया सम्मानित

रिपोर्टर -मयंक/लोकेशन – जांजगीर-चांपा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी सिंह के नेतृत्व में किया गया।


प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य सत्यलता मिरी, संभाग प्रभारी मंजूलता सिंह, सह प्रभारी अधिवक्ता विद्या राठौड़, मीरा मिहिर पत्की, मर्यादित बैंक उपाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू, रवि पांडेय, जिला महामंत्री नंद चौधरी, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, कमला देवी पाटले, नंदिनी राजवाड़े, संतोषी दुबे, मोहन कुमारी साहू और प्रियंका सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महामंत्री सुनीता सिंह सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वच्छता दीदी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज की सशक्त शक्ति बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button