सूरजपुर

महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर जिला साहू संघ सूरजपुर के कार्यकारिणी का हुआ गठन

लोकेशन – प्रेमनगर सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

महाशिवरात्रि के पावन और पुण्य अवसर पर दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रेमनगर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः माँ कर्मा चौक में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहाँ उपस्थित समाजजनों ने माँ कर्मा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात सभी पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधु सामूहिक रूप से शिव मंदिर पहुँचे, जहाँ भगवान शिव की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश, समाज और परिवारों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। भक्तिमय वातावरण में “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस पावन अवसर को और अधिक गरिमामय बनाते हुए जिला साहू संघ की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत प्रकाशन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें समाज सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। साथ ही समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में समस्त पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन का समापन प्रसाद वितरण और आपसी सौहार्द के साथ हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button