विज्ञान दिवस के अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन जांजगीर के आदेशानुसार संकुल केंद्र सिवनी विकास खंड बलौदा में संकुल स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया ।

उक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रभारी शिक्षक अशोक तिवारी ने बताया कि विज्ञान में आविष्कार,अन्वेषण, प्रयोग और करके सीखने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया गया जिसमें शासकीय और अशासकीय दोनों मिलाकर आठ स्कूलों के 50 बच्चों ने भाग लिया और अलग अलग विषयों पर सभी ने शिक्षण सामग्री था कीट के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को करके बताया। इसी कड़ी में कन्या पूर्व मा शाला सिवनी के बच्चों ने पवन चक्की की कार्य पद्धति, पारदर्शी अपारदर्शी को बताया।बालक पूर्व मा शा सिवनी के बच्चों ने जलशोधक,वायुदाब,और जनरेटर के चलने को प्रयोग द्वारा समझाया ,पूर्व मा बालपुर के बालिकाओं ने श्वसन तंत्र,पादप कोशिका,रक्त परिसंचरण को टी एल एम के द्वारा बताए।सरस्वती शिशु मंदिर के बालकों ने आर्कमिडीज के सिद्धांत में पानी जहाज के चलने की विधि, वायु प्रदूषण के कारण नुकसान और बचाव को था नर्मदा इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने ज्वालामुखी के कारण ,शैवाल को प्रयोग द्वारा समझाया विवेकानंद मॉडल कांवेंट से जल चक्र को बताया गया कि कैसे जल का वाष्पीकरण ,संघनन,वर्षा अवशोषण होता है। गुरुकुल के बच्चों ने सोलर कुकर के माध्यम से विभिन्न अनाजों के पकने की विधि को प्रस्तुत किया। सभी स्कूल के विज्ञान शिक्षकों के सहयोग से बच्चों ने विज्ञान को करके सिखा और सीखकर संकुल में अपनी समझ के अनुसार प्रस्तुति करण किए। विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे और शिक्षकों ने भी एक दूसरे स्कूल की सामग्री और उनकी प्रस्तुति से विज्ञान के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त किया। आयोजन के बाद सभी के लिए संकुल की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। इस मेला को सफल बनाने में राजू प्रसाद देवांगन, उदय देवांगन, किरण महतो, उमेश गिरी गोस्वामी, यशवंत देवांगन, घनश्याम शुक्ला, दिनेश यादव, गणेश्वर यादव, निधि तिवारी, रमेश चौहान, ज्योतिदास महंत,गायत्री देवांगन सहित संकुल के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा




