जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की रजत जयंती पर जांजगीर-चांपा में तीन दिवसीय उत्सव का आगाज, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजेगा शहर

जांजगीर-चांपा, 02 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ पर जांजगीर-चांपा में उत्सव का माहौल है। रजत जयंती राज्योत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आज से तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत हो रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ आज दोपहर 3.30 बजे लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा, जबकि समापन समारोह 4 नवम्बर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री टंकाराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा।

राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ गणमान्य अतिथियों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। इनमें विधायक श्री ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवागढ़ेवाल और चांपा नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव शामिल रहेंगे।

सांस्कृतिक माहौल में रंग भरेगी छत्तीसगढ़ी धुनें

राज्योत्सव के दौरान 2 से 4 नवम्बर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।सायं 4 से 6 बजे तक शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।सायं 6 से 8 बजे तक स्थानीय कलाकारों के लोकनृत्य और पारंपरिक कार्यक्रमों से मंच सजेगा।

विशेष संध्याकालीन आकर्षण

राज्य उत्सव की शामें छत्तीसगढ़ी संगीत और कला के रंगों में डूबी रहेंगी —2 नवम्बर (शनिवार) : रात्रि 8 से 10 बजे तक प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगायक श्री देवेश शर्मा (जय अम्बे जागरण ग्रुप) का मंचन।3 नवम्बर (रविवार) : रात्रि 8 से 10 बजे तक लोकप्रिय लोकगायक श्री सुनील सोनी की मनमोहक प्रस्तुति।4 नवम्बर (सोमवार) : रात्रि 8 से 9 बजे तक बॉलीवुड बैंड बिलासपुर का लाइव कार्यक्रम औररात्रि 9 से 10 बजे तक अर्जुन्दा के छत्तीसगढ़ी कलामंच लोकरंग की सांस्कृतिक प्रस्तुति से उत्सव का समापन होगा।

जिले में आयोजित यह तीन दिवसीय राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला, परंपरा और संगीत की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगा। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर राज्य की गौरवशाली यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button