छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सेकंड हैंड कार के नाम पर 1.30 लाख की ठगी: फरार आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

लोकेशन-जांजगीर-चांपा /रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी ब्रेकिंग खबर है। सेकंड हैंड कार खरीद–बिक्री के नाम पर ठगी करने वाला लंबे समय से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।


सिटी कोतवाली जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने आरोपी वसीम खान को दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने कार बेचने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी।
मामला मार्च 2023 का है, जब प्रार्थी सुखीराम साहू, जो ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है, को सेकंड हैंड कार की जरूरत थी। इसी दौरान आरोपी ने खुद को दुर्ग निवासी बताकर मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2022 मॉडल कार बेचने का झांसा दिया और बयाने के तौर पर प्रार्थी से अलग-अलग किश्तों में 1 लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
पैसे मिलने के बाद आरोपी ने न तो कार बेची और न ही फोन उठाया। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली जांजगीर में आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित की गई।
सायबर तकनीकी के माध्यम से आरोपी की लोकेशन दुर्ग में मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम अपने खाते में ऑनलाइन लेना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में सिटी कोतवाली जांजगीर और साइबर थाना की टीम की अहम भूमिका रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button