सूरजपुर

अपराध विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने और साक्ष्य संकलन का मजबूत करने बीएनएस, बीएनएसएस, एनडीपीएस एक्ट व पाक्सो एक्ट पर 01 दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

अपराध विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने और साक्ष्य संकलन को मजबूत करते हुए आरोपियों को सजा दिलाने को लेकर रविवार, 14 दिसम्बर 2025 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में बीएनएस, बीएनएसएस, एनडीपीएस एक्ट व पाक्सो एक्ट की 01 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर श्रीमती विनीता वार्नर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एस.जयवर्धन, न्यायाधीश मानवेन्द्र सिंह, सुमित कुमार हर्षमाना, आनंद प्रकाश वारियाल, डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर मौजूद रहे। कार्यशाला में माननीय न्यायाधीशगण द्वारा नवीन कानूनों, प्रमुख धाराओं और कानूनी प्रक्रियाओं की बारीकियों से पुलिस अधिकारी व विवेचकों को अवगत कराया गया।

कार्यशाला में विवेचकों के द्वारा विवेचना से जुड़े प्रश्नों को समाधान माननीय न्यायाधीशगण द्वारा किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विनीता वार्नर ने कहा कि अपराध की विवेचना में त्रुटियां न हो यह सुनिश्चित करने यह कार्यशाला उपयोगी साबित होगी, विवेचकों में विवेचना के प्रति ज्ञान बढ़ेगा और पीड़ितों को न्याय व आरोपियों को सजा दिलाने में कारगर साबित होगा। कलेक्टर सूरजपुर एस.जयवर्धन ने कहा कि इस कार्यशाला से विवेचकों को लाभ होगा और विवेचना के स्तर में सुधार आएगा तथा अपराध करने वाले आरोपी सजा के दायरे में लाए जा सकेंगे। प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में चूक हो जाती है जिसका फायदा अभियुक्त को मिलता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button