ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ आज डभरा मे मुख्य अतिथि रहे विधायक रामकुमार यादव

लोकेशन सक्ति जिला
दिनांक 06/01/2026
रिपोर्टर लाला उपाध्याय
सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा में जय मां संबलपुरी दाई बैडमिंटन क्लब डभरा द्वारा ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है! जिसका शुभारंभ 5 जनवरी को किया गया ! जिसके मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव रहे जिसमें अध्यक्षता सुनील चंद्रा ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रीतम अग्रवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप अग्रवाल चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई डभरा ,उपस्थित रहे ! आज पहले दिन मां सम्मलपुरहीन दाई के पूजा अर्चना के पश्चात प्रतियोगिता आरंभ किया गया,,, वहीं अतिथियों द्वारा बैडमिंटन खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,,! आपको बता दें डभरा नगर पंचायत में नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम जिसे कांग्रेस सरकार के समय में विधायक रामकुमार के अथक प्रयासों से मिला था स्टेडियम चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के खिलाडियों लिए वरदान साबित होगा ! अब हमारे विधानसभा क्षेत्र के बच्चे भी राज्य व अंतर राज्य प्रतियोगिता मे भाग ले सकेगे,, विधायक यादव ने खिलाडियो के लिए दो लाख पचास हजार की लागत का बैडमिंटन कोर्ट देने की घोषणा करते हुए हर्ष जाहिर किया आगे कहा की इस हमारे विधानसभा क्षेत्र के बच्चे भी अपनी प्रतिभा को अन्य राज्यो मे दिखा सकेगे,,इस बात की खुशी है ,,! आज इस इनडोर स्टेडियम में यह ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है ! यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय प्रतियोगिता है ! इस प्रतियोगिता में राज्य और अंतरराज्यी खिलाड़ी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं !




