बलरामपुर: चान्दों वन परिक्षेत्र में अवैध ईंट भट्ठों का खुला खेल, फॉरेस्ट अमला बेअसर

दयाशंकर यादव
बलरामपुर
बलरामपुर जिले के चान्दों वन परिक्षेत्र से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ खुलेआम जंगल की जमीन पर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि इस पूरे अवैध कारोबार पर रोक लगाने में वन विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, चान्दों वन परिक्षेत्र में वन परिक्षेत्र अधिकारी आलोक जायसवाल और दरोगा पुष्पा कुजूर की कथित मिलीभगत से ईंट भट्ठों का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।
कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि आरोप है कि अवैध ईंट भट्ठा संचालकों से पैसे लेकर उन्हें खुली छूट दी जा रही है।


स्थिति यह है कि फॉरेस्ट की भूमि पर बड़े-बड़े साल के पेड़ों की कटाई कर जंगल का लगातार दोहन किया जा रहा है और उसी जमीन पर ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं।
अवैध ईंट भट्ठा लगाने वाले व्यक्ति न सिर्फ दूसरे गांव का है, बल्कि ईंटों की बिक्री भी दूसरे गांवों में की जा रही है, जिससे अवैध कारोबार का नेटवर्क और भी फैलता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे ईंट भट्ठा संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वन विभाग इस अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर जंगलों का यूँ ही विनाश होता रहेगा?
फिलहाल पूरा मामला बलरामपुर जिले के चान्दों वन परिक्षेत्र का है।




