जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 17 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

कुनकुरी / दुलदुला, जिला जशपुर
दीपक वर्मा
21/12/2024

जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा और सख्त एक्शन लिया है।
ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 17 नग गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया, वहीं दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई है।

पहला मामला थाना दुलदुला क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल गौवंशों को उड़ीसा ले जा रहे आरोपी नरेन्द्र यादव, निवासी रायडीह को रंगे हाथों पकड़ लिया।
मौके से 07 नग गौवंश बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने गौवंशों को उड़ीसा में बेचने की बात कबूल की है।

वहीं दूसरा मामला थाना कुनकुरी क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 10 नग गौवंशों को मुक्त कराया।
इस मामले में मोहम्मद कासिम आलम, निवासी लोधमा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।
बरामद सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ निर्देश दिए हैं कि —
“गौ तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button