जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दीपक वर्मा – जशपुर

लोकेशन – जशपुर

जशपुर पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के सिटी कोतवाली और लोदाम थाना क्षेत्रों से कुल 13 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लोदाम मामले में आरोपी तस्कर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में तस्करी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहनों को भी जब्त किया है।

पहला मामला सिटी कोतवाली जशपुर का है। 06 दिसंबर की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारखंड नम्बर पिकप वाहन में गौवंशों को झारखंड ले जाया जा रहा है। वहीं तत्काल जशपुर पुलिस ने बालाछापर के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी में 03 नग गौवंश बरामद हुए और वाहन में सवार शमीम उर्फ छेदन एवं राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दूसरी कार्रवाई थाना लोदाम पुलिस ने की। तड़के 4:30 बजे पिकअप JH-10-JS-8773 में भारी मात्रा में गौवंश ले जाए जाने की सूचना मिली थी। वहीं पुलिस ने जामटोली में नाकाबंदी की, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जहां तलाशी में 10 गौवंश बरामद किए गए हैं वहीं वाहन को जब्त कर फरार आरोपी की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की तत्परता से कुल 13 गौवंश सुरक्षित मुक्त कराए गए हैं और दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button