जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने 10 गौवंश छुड़ाए, एक तस्कर गिरफ्तार

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर

जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने थाना आस्ता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 10 नग गौवंशों को मुक्त कराते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

दिनांक 15 दिसंबर की सुबह ग्रामीणों से मिली सूचना पर ग्राम हर्राडीपा के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध झारखंड नम्बर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि सलमान खान (26 वर्ष), निवासी लोदाम को मौके से पकड़ लिया गया।

वाहन की तलाशी में त्रिपाल से ढंककर ले जाए जा रहे 10 गौवंश बरामद किए गए। आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button