छत्तीसगढ़मुंगेली

सुशासन के दावों के बीच अफीम की खेती का खुलासा, लोरमी में होली मिलन समारोह में झूमते दिखे उपमुख्यमंत्री अरुण साव

लोकेशन -मुंगेली, छत्तीसगढ़ / संवाददाता – विनोद कुमार जायसवाल

छत्तीसगढ़ में इन दिनों दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक ओर जहां भाजपा सरकार सुशासन का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलों में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने से सवाल भी खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्म हाउस में अफीम की खेती मिलने की चर्चा से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

वहीं बलरामपुर जिले में भी अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार के सुशासन के दावों पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।इधर लोरमी में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रंग-गुलाल के बीच लोक कलाकारों के साथ झूमते नजर आए। कार्यक्रम में लोक गायिका गरिमा और स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुति पर मंच पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नागरिक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।प्रदेश में एक तरफ सुशासन के दावों के बीच अवैध अफीम की खेती के खुलासे से सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के नेता होली के रंग में सराबोर होकर उत्सव मनाते दिखाई दे रहे हैं। इन दो अलग-अलग तस्वीरों ने प्रदेश की राजनीति में चर्चा को और तेज कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button