बलरामपुर

प्राथमिक स्कूल शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप, जांच के आदेश

बलरामपुर, कुसमी विकासखंड, बैरडीह
संवाददाता: दयाशंकर यादव

बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बैरडीह प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक बीरबल यादव पर स्कूल की सहायिका और गांव की महिलाओं ने अभद्रता, अश्लील हरकत और शराब के नशे में स्कूल आने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि शिक्षक नशे की हालत में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता है, उन्हें अपना गुप्तांग दिखाता है, यहां तक कि महिलाओं पर दबाव बनाते हुए कहता है कि “मेरी पत्नी बन जाओ” ताकि उनके साथ पत्नी जैसी हरकत कर सके।
सहायिका का कहना है कि वह उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामला वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए हुई है, और कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच टीम गठित कर त्वरित रिपोर्ट देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सवाल यह है कि जब शिक्षा का अलख जगाने वाले ही इस तरह की हरकतें करें, तो विभागीय जिम्मेदार आखिर मूकदर्शक बनकर कब तक बैठेंगे? क्या शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था दम तोड़ चुकी है?
अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिक गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button