जांजगीर-चांपा

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

जांजगीर-चांपा

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसम्बर के अवसर पर जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग बच्चों का खेल-कूद प्रतियोगिता, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं सामग्री वितरण समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम पेण्ड्री भांठा जांजगीर में किया गया।

इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चाम्पा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगडे़, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती बरखा मिहिर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा उपस्थित थे।

इस अवसर पर दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़, गोला फेक, सॉफ्ट बॉल थ्रो, मिश्रित मोती अलग करना, रंगोली, चित्रकला, निबंध, भाषण, नृत्य, कविता की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button