सक्ती

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर कसेरपारा दिव्यांग विद्यालय में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन

सक्ती

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा कसेरपारा स्थित नव जीवन दिव्यांग विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, सहायता प्रावधानों, अधिकारों और कल्याणकारी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मौके पर ही सहायक उपकरण भी प्रदाय किए गए। आयोजन में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय का शिक्षण स्टाफ और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और दिव्यांगजन दिवस के इस विशेष अवसर को सार्थक बनाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button