जिला युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक—दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम पर उपस्थिति और ऐप एक्टिवेशन पर जोर

पामगढ़
नव–नियुक्त जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में होने वाले युवा कांग्रेस के बड़े आंदोलन ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा की प्रभावी और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में शुक्ला ने युवा कांग्रेस की नई कार्ययोजना, संगठन विस्तार अभियान और IYC ऐप के महत्व पर विशेष जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा युवा ऐप से जुड़ें, ताकि संगठन डिजिटल रूप से सशक्त हो सके और जमीनी स्तर तक नेतृत्व का विस्तार हो।

इस बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव गौरव सिंह, आकाश सिंह, अंशु रजक, उदल कश्यप, आकाश यादव, राहुल टंडन, पंकज बंजारे, नागेश कश्यप सहित कई जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं शिवरीनारायण से मनोज तिवारी, शिवम सोनी, संदीप अग्रवाल, ओमप्रकाश साहू, सुधांशु तिवारी, जय केशरवानी, विमल सारथी, बिन्नू यादव और पामगढ़ क्षेत्र के कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य—संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में युवा कांग्रेस की उपस्थिति को प्रभावी बनाना—सफल माना गया।




