जशपुर

कुनकुरी में गुंडागर्दी का तांडव, 5 आरोपी गिरफ्तार, एट्रोसिटी एक्ट में कार्रवाई

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – कुनकुरी
10/01/2026

कुनकुरी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आपसी विवाद के नाम पर एक युवक को बुलाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। कुनकुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

दरअसल यह घटना 08 जनवरी की है। प्रार्थी विशाल खाखा, उम्र 18 वर्ष, निवासी जोकबहला, को आरोपियों ने समझौते के बहाने कुनकुरी के कंडोरा मैदान के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही छह आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्के और बेल्ट से युवक की जमकर पिटाई कर दी। वहीं हमले में विशाल खाखा को काफी चोटें आई हैं।

वीओ: पीड़ित की रिपोर्ट पर कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों में से — 1,, नौशाद, 2,, अहमद रजा, 3,, फैजान खान, 4,, मो. अलतलम उर्फ बादल और 5,, अमित दास—को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

एस एस पी शशि मोहन सिंह का सख्त निर्देश है कि “गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।”

फिलहाल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button