करोड़ों रुपए के लागत से निर्मित आउटडोर स्टेडियम चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

लोकेशन – सक्ति जिला
दिनांक – 04/01/2026
रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा मे करोड़ों रुपए के लागत से निर्मित आउटडोर स्टेडियम चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट !
आपको बता दे इस आउटडोर स्टेडियम की स्वीकृति कांग्रेस शासन में क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव के प्रयासों से हुई थी !
जिसका निर्माण नगर पंचायत डभरा द्वारा ,विधिवत टेंडर देने के बाद, ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य किया गया था !
परंतु इस आउटडोर स्टेडियम का निर्माण हुए 1 साल मुश्कील से हुआ है और पूरी तरह से जर्जर हो चुका हैस्टेडियम में जगह-जगह से दरारे पड़ रहा है ,और टाइल्स और कंक्रीट टूट रहा है ! ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताविहीन निर्माण करने के कारण करोड़ों का स्टेडियम बेकार हो रहा है।
इस तरह के गुणवत्ताहीन निर्माण होने के बाद ठेकेदार को पुरा भुगतान किया जा चुका है ,,!
इस तरह शासन के राशि का बन्दर बांट किया जा चुका है ! क्योकि ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य किया गया है !
वही निर्माण के बाद,आउटडोर स्टेडियम अब खंडहर में तब्दील हो गई है !
इतना बडा स्टेडियम सक्ती जिले मे उदाहरण था ,परन्तु कमिशनखोरी व गुणवत्ता हीन निर्माण के चलते यह स्टेडियम पुरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है ! अब देखना होगा कि क्या इस करोड़ों रुपए के लागत से बने स्टेडियम मे हुए भ्रष्टाचार की जांच शासन प्रशान द्वारा किया जाता है या नही !
क्या निर्माण एजेंसी के ऊपर कोई कार्यवाही की जाती है ? क्या इस भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार के ऊपर कारवाई हो पायेगा? डभरा नगर पंचायत की जनता निष्पक्ष कार्यवाही के लिए,छत्तीसगढ़ शासन से आस लगाई बैठी है !




