सूरजपुर में धान खरीदी महोत्सव शुरू: प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल बोले—किसानों को मिलेगा पूरा सम्मान

लोकेशन – सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
सूरजपुर जिले में आज रबी सीजन की सबसे बड़ी प्रक्रिया — धान खरीदी — औपचारिक रूप से शुरू हो गई। जिला प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चंदरपुर स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी महोत्सव का शुभारंभ किया।
ग्राउंड रिपोर्ट
15 नवंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शुभारंभ के बाद खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा—
“किसान हमारे अन्नदाता हैं… उनकी मेहनत देश को मजबूती देती है। हमारी सरकार किसानों को समर्थन मूल्य की पूरी गारंटी दे रही है।”
उन्होंने बताया कि—
एकड़ में 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था की गई है।सरकार ₹3,100 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है।
“टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप” किसानों के लिए पूरी तरह सुविधा आधारित बनाई गई है, ताकि वे घर बैठे टोकन लेकर आसानी से धान बेच सकें।मंच से संबोधित करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, और प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने भी किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
प्रशासनिक व्यवस्था
जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कार्यक्रम में बताया कि—
“धान खरीदी प्रक्रिया जिले में पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रहेगी। किसानों से अपील है कि वे टोकन तुंहर हाथ एप का उपयोग करें ताकि भीड़ और अव्यवस्था न हो।”




