जांजगीर में धान खरीदी सीजन की शुरुआत, 16 क्विंटल 60 किलो धान की हुई पहली खरीद

लोकेशन – जांजगीर
रिपोर्टर – यशपाल चौबे
जांजगीर जिले में इस वर्ष धान खरीदी का आगाज तिलाई गांव से किया गया, जहां छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि पर खरीदी कार्य शुरू होने के साथ किसानों में उत्साह देखने को मिला।
तिलाई स्थित धान खरीदी केंद्र में 41 कट्टी यानी 16 क्विंटल 60 किलो धान की प्रथम खरीदी कर पूरे जिले में खरीदी प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया गया।


किसान दुजराम कुर्रे का सम्मान कर हुई शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद किसान दुजराम कुर्रे का सम्मान करते हुए उनके धान की तौल से खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किसान के साथ मौजूद रहकर कृषि सम्मान और सरकारी समर्थन का संदेश दिया।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति
धान खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख थे—
एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल
प्रदेश तहसीलदार संघ के प्रदेश प्रवक्ता शशिभूषण सोनी
स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी
सभी ने मिलकर खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से सुचारू व्यवस्था का आश्वासन भी दिया।




