कमरीद सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ: जनप्रतिनिधियों ने किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी, सुचारू खरीदी का किया आग्रह

लोकेशन – कमरीद, सक्ती जिला
कमरीद सेवा सहकारी समिति मर्यादित में सोमवार को धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शक्ति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री (ओबीसी मोर्चा) डॉ. खिलावन साहू शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों के तौर पर भाजपा शक्ति जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला उपाध्यक्ष भुवन भास्कर यादव, सभापति बलौदा चूड़ामणि राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति कमरीद के अध्यक्ष भुनेश्वर कश्यप ने की।
इस अवसर पर ग्राम कमरीद के प्रतिनिधि और कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही जिनमें —
सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार धीरही,
जनपद सदस्य नमीष कश्यप,
रामसुख कश्यप, उत्तम कौशिक, हरीश राठौर, रमेश गबेल, देव यादव, कीर्तन गबेल, बिरिछ रत्नाकर, छोटेलाल यादव,
समिति के प्रभारी प्रबंधक योगेश साहू,
कंप्यूटर ऑपरेटर रामसिंह गौड़,
लवकांत वैष्णव, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।


कार्यक्रम का संचालन सिवनी मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. राजू यादव ने किया।
अध्यक्ष भुनेश्वर कश्यप ने स्वागत भाषण देते हुए किसानों से आग्रह किया कि धान खरीदी प्रक्रिया को बिना किसी विवाद के, पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संचालित करने में सहयोग करें।
विशिष्ट अतिथि टिकेश्वर गबेल ने किसानों को बैंक से भुगतान निकालने की प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था और खरीदी से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. खिलावन साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जो सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान खरीद रहा है। साथ ही एकमुश्त भुगतान और जीरो ब्याज दर पर केसीसी (KCC) उपलब्ध कराने की सुविधा भी प्रदेश सरकार दे रही है। उन्होंने सभी संबंधितों को मिलकर किसानों के हित में काम करने की अपील की।
वहीं सभापति चूड़ामणि राठौर ने आश्वस्त किया कि किसानों को धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन और समिति पूर्ण रूप से तत्पर है।
अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और किसानों का आभार समिति के प्रभारी प्रबंधक योगेश साहू ने व्यक्त किया।




