जशपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में धान खरीदी शुरू, किसानों में काफी उत्साह

लोकेशन – जशपुर/पत्थलगांव

जशपुर जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, पत्थलगांव में आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। तराजू और बाट की पूजा के बाद किसानों द्वारा धान तुलाई की प्रक्रिया शुरू हुई। समिति के अधिकारियों ने केंद्र जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। धान खरीदी शुरू होते ही किसानों में खासा उत्साह देखने मिला।

पत्थलगांव धान खरीदी केंद्र में आज से खरीदी की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई। पूजा-पाठ के बाद किसानों ने अपने-अपने वाहन से धान की तुलाई कराई। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रों पर पानी, आराम शेड, माप-तौल सहित तमाम आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

धान खरीदी के पहले ही दिन किसानों में उत्साह और प्रशासन की तैयारी दोनों ही दिख रही हैं। खरीदी के आगे बढ़ते दिनों में किसानों को कितनी सुविधा मिलती है, यह देखने वाली बात होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button