जिले में 15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण

रिपोर्टर –दीपक यादव
लोकेशन–जांजगीर-चांपा
दिनांक –15/11/2025
101 समितियों के अंतर्गत 129 केंद्रों के माध्यम से की जाएगी खरीदी
धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं, किसानों को नहीं होगी परेशानी – कलेक्टर
जांजगीर–चांपा
जिले में धान खरीदी की तैयारियां पूरी… 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम शुरू होने जा रहा है। प्रशासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं मजबूत की हैं।
जिले की 101 सहकारी समितियों के अंतर्गत 129 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं… जहां इस सीजन में 1 लाख 23 हजार से अधिक किसानों से धान खरीदा जाएगा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट किया है कि समिति कर्मचारी और ऑपरेटरों की हड़ताल के बीच वैकल्पिक व्यवस्था कर खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रखने की तैयारी की गई है। धान खरीदी के लिए आहरण–संवितरण अधिकारी का कार्य समिति के प्राधिकृत अधिकारी, सहकारी विस्तार अधिकारी और जिला सहकारी बैंक के सुपरवाइजर संयुक्त रूप से संभालेंगे। वहीं सर्विस प्रोवाइडर ईगल हंटर सल्यूशन लिमिटेड के डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति कर प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया है।
जन्मेजय महोबे ( कलेक्टर )
कलेक्टर ने कहा कि सभी केंद्रों में नए–पुराने बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है… पेयजल, शेड और साफ–सफाई जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों में लापरवाही या अवैध धान खरीदी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। धान खरीदी के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।




