बलरामपुर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, शंकरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की

लोकेशन: बलरामपुर
संवाददाता: दयाशंकर यादव
बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के उदरसई गांव में देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान राहुल अगरिया के रूप में हुई है, जो अपने साथी के साथ खेत की ओर से घर लौट रहा था।


रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलटकर खाई में गिर पड़ा। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी ने सूचना गांववालों और पुलिस को दी, लेकिन तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी। घटना स्थल पर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है और ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।




