सरगुजा
अंबिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

लोकेशन:- अंबिकापुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर:- विनीत मिश्रा
अंबिकापुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। रिंग रोड नमना कला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक चालक मार्केट से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।




