जांजगीर-चांपा
पकरिया चौक चक्काजाम

चक्काजाम कल दिनांक 18 नवंबर 2025, मंगलवार, सुबह 10 बजे से पकरिया चौक में किया जाएगा
अभी की बड़ी खबर… अपने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और जनहित की मांगों को लेकर कल पकरिया चौक में चक्काजाम का ऐलान किया गया है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाने और जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर यह बड़ा निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते उन्होंने अब सड़कों पर उतरकर आवाज उठाने का फैसला लिया है।




