पाकिस्तान की फिर गीदड़ भभकी: नए फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भारत को धमकी, ‘अब जवाब और भी तेज होगा’

पाकिस्तान के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपनी पुरानी आदत दोहराते हुए गीदड़ भभकी दी है। अपने पहले आधिकारिक संबोधन में मुनीर ने दावा किया कि यदि भारत की तरफ से भविष्य में कोई भी आक्रामकता हुई, तो पाकिस्तान का जवाब पहले से “कहीं ज्यादा तेज और गंभीर” होगा।
मुनीर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “भारत किसी भ्रम में न रहे” और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया “और भी इंटेंस” होगी।
हालांकि, हमेशा की तरह मुनीर ने पाकिस्तान को “शांति पसंद देश” बताने का पुराना राग भी अलापा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उसके संकल्प और संप्रभुता को कोई चुनौती नहीं दे सकता। उन्होंने अपने देश को “अजेय” बताते हुए इसे “ईमान और एकता से खड़े हीरो का देश” बताया।
नया डिफेंस फोर्सेज हेडक्वार्टर: मुनीर ने बताया ऐतिहासिक बदलाव
अपने संबोधन में मुनीर ने पाकिस्तान के नए डिफेंस फोर्सेज हेडक्वार्टर के गठन को ऐतिहासिक बताया।
यह संरचना तीनों सेनाओं—थल, जल और वायु—को एकीकृत कमान प्रणाली में लाने का दावा करती है, जिससे मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस को और “मजबूत” किया जा सके।
भारत ही नहीं, अफगानिस्तान को भी दी धमकी
मुनीर यहीं नहीं रुके। उन्होंने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास अब सिर्फ “एक ही विकल्प” बचा है।
उन्होंने इसे “खवारिज की मुश्किल और पाकिस्तान के बीच का फैसला” बताया—जो पाकिस्तान के पुराने धमकी भरे बयानों की एक और कड़ी है।



