छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अनाचार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता


रिपोर्टर -शुभांशु मिश्रा/लोकेशन -पामगढ़

जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अनाचार के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से आरोपी को दबोचते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दिनांक 25 फरवरी 2026 को जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज अनाचार के प्रकरण में फरार आरोपी विशाल यादव उम्र 22 वर्ष, निवासी हिर्री, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।


मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04 अगस्त 2025 को आरोपी द्वारा एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 347/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। साइबर तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग को भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार करना स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) भारतीय न्याय संहिता तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 एवं 6 के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button