पामगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कच्ची महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पामगढ़ थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।पुलिस ने ग्राम दर्री निवासी मनहरण सूर्यवंशी, उम्र 37 वर्ष, को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1400 रुपये है, बरामद की।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 11 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उप निरीक्षक सरोज पाटले, रामदुलार साहू, आरक्षक मुकेश, कमलेश, महिला आरक्षक सविता पटेल एवं नगर सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।जांजगीर-चांपा पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




