एंटरटेनमेंट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे का नाम रखा ‘नीर’-पोस्ट में लिखा– दिलों को मिली जिंदगी की एक अनंत बूंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है।

पोस्ट में परिणीति ने बेटे के पैरों के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए लिखा—
“जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला। हमने उसका नाम रखा ‘नीर’—पवित्र, दिव्य और असीम।”

19 अक्टूबर को हुआ था बेटे का जन्म

परिणीति ने 19 अक्टूबर को दिल्ली में अपने बेटे को जन्म दिया था। कपल ने बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा था—
“वह आ गया है… हमारा बेटा। पहले हम दो थे, अब हम तीन हैं और हमारी दुनिया पूरी हो गई है।”

कैसे शुरू हुई राघव–परिणीति की लव स्टोरी?

राघव और परिणीति की मुलाकात किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने इंग्लैंड में पढ़ाई की थी और एक कार्यक्रम के दौरान पहली बार मिले थे। इसके बाद दोस्ती बढ़ती गई, लेकिन असली नजदीकियां 2022 में तब आईं जब परिणीति पंजाबी फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग कर रही थीं।

पंजाब में सेट पर राघव उनसे मिलने पहुंचे और दोनों ने साथ में ब्रेकफास्ट किया। परिणीति ने बाद में बताया था कि उसी मुलाकात के बाद उन्हें महसूस हुआ—
“मैं उस इंसान से मिल चुकी हूं जिसका मुझे वर्षों से इंतजार था।”

उनकी ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और आखिरकार 2023 में दोनों ने शादी कर ली।

कपल के फैन्स में खुशी की लहर

‘नीर’ नाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर Fans कपल को बधाइयों से भर रहे हैं। लोग बच्चे के नाम के अर्थ और उसकी खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button