राष्ट्रीय

Parliament Winter Session LIVE: लोकसभा में हंगामे के बीच आज पेश होगा ‘जी राम जी’ बिल, मनरेगा की जगह नया रोजगार कानून

संसद के शीतकालीन सत्र में आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। इसी बीच केंद्र सरकार आज मनरेगा की जगह एक नया ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून पेश करने जा रही है, जिसे ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल 2025’ नाम दिया गया है। इसे शॉर्ट में ‘VB जी राम जी’ बिल कहा जा रहा है।

सरकार के मुताबिक, इस नए बिल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जबकि मौजूदा मनरेगा योजना में 100 दिन का प्रावधान है। इसके अलावा इस प्रस्तावित कानून में पहली बार राज्यों की हिस्सेदारी भी तय की जा रही है, जबकि अभी तक मनरेगा पूरी तरह केंद्र प्रायोजित योजना रही है।

हालांकि, बिल के सामने आते ही सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार मनरेगा को कमजोर कर रही है, जबकि सरकार इसे ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

लोकसभा में बिल पेश होने के साथ ही इस पर तीखी बहस और हंगामे के आसार बने हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button