
लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू
छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर और लक्ष्यनिष्ठ बनाने की दिशा में सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित स्टेडियम ग्राउंड में कपिध्वज करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर 6 से 8 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने युवाओं को आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, देश के प्रसिद्ध करियर गाइड और मोशन कोचिंग संस्थान कोटा के संस्थापक नितिन विजय (एन-वी सर) ने प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य आधारित पढ़ाई पर मार्गदर्शन देते हुए छात्रों में आत्मविश्वास भरा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, वहीं समापन अवसर पर बाल विवाह उन्मूलन और नशा मुक्त भारत की शपथ लेकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।




