
रिपोर्टर: दीपक वर्मा / लोकेशन: जशपुर | कांसाबेल
जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कांसाबेल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी PDS से जुड़े बारदानों के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दरअसल, वर्ष 2022-23 में PDS के तहत उपयोग किए गए बारदानों के संकलन के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई। जांच में पाया गया कि आरोपी रिजवान अली ने 33 हजार 850 नग बारदान, जिसकी कीमत करीब 8 लाख 39 हजार 500 रुपये है, गोदाम में जमा करने के बजाय गबन कर लिया।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रिजवान अली को सूरजपुर से और बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन और 4000 नग बारदान भी जब्त किए गए हैं।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और बाकी बारदानों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।




