छत्तीसगढ़सरगुजा

उदयपुर थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

लोकेशन-सरगुजा/रिपोर्टर-ब्यूरो रिपोर्ट

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना परिसर में होली, होलिका दहन और रंग पंचमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और समाज के सभी वर्गों ने त्योहार को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

उदयपुर थाना (सरगुजा) में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में एसडीओपी, थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह, पुलिस अधिकारी, पत्रकार, व्यवसायी, जनप्रतिनिधि एवं सरपंच शामिल रहे।
यह बैठक 3 मार्च 2026 को होलिका दहन, 4 मार्च को होली तथा 8 मार्च को रंग पंचमी के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई थी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल चेक पोस्ट, लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने हानिकारक रंग, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम, खतरनाक पिचकारियों और आपत्तिजनक मुखौटों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की बात कही। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यक सेवाओं—बिजली, पानी, स्वास्थ्य—की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि होली का पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button