बस्तर

बिजली बिल की मार से जनता बेहाल — बस्तर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

बस्तर

बस्तर में आम आदमी पार्टी ने बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दंतेश्वरी मंदिर के सामने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार की बिजली नीति पर तीखा विरोध जताया।


छत्तीसगढ़ के बस्तर में आम आदमी पार्टी ने बिजली बिलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को दंतेश्वरी मंदिर के सामने पार्टी के जिला अध्यक्ष समीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “महंगी बिजली बंद करो”, “जनता का हक लौटाओ” जैसे नारे लगाए।

समीर खान ने आरोप लगाया कि सरकार ने आम जनता से किए अपने वादे तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा —

“400 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की जो योजना थी, उसे साय सरकार ने बंद कर दिया है। पहले से ही जनता तेल, आटा, दूध और पेट्रोल के दामों से परेशान है, अब बिजली बिलों ने भी आम आदमी की कमर तोड़ दी है।”

पार्टी ने यह भी कहा कि राज्य में बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों ही उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।

समीर खान ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही बिजली दरों में कमी नहीं की और मुफ्त बिजली योजना को बहाल नहीं किया, तो पार्टी पूरे प्रदेश में जोरदार आंदोलन छेड़ेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button