छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपारायपुर

जांजगीर नैला में टैक्स जमा करने उमड़े लोग, नगर पालिका को अब तक 50% राजस्व प्राप्त

रिपोर्टर: संजना / लोकेशन: जांजगीर-चांपा

जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र में संपत्ति कर जमा करने के लिए लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है।
नगर पालिका के अनुसार अब तक करीब 50 प्रतिशत संपत्ति कर की राशि जमा हो चुकी है।


नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डों में वाहन के माध्यम से अनाउंसमेंट कर लोगों को टैक्स जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अपना बकाया संपत्ति कर जमा कर रहे हैं।


अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से संपत्ति कर वसूली अभियान को अच्छी सफलता मिल रही है और जल्द ही शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपना टैक्स जमा करें, ताकि शहर में विकास कार्यों को गति मिल सके।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button