“एकता की दौड़ में उमड़ा जनसैलाब” — शिवरीनारायण में धूमधाम से मनी सरदार पटेल जयंती

जांजगीर-चांपा, 31 अक्टूबर 2025
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज पूरे जांजगीर-चांपा जिले में “रन फॉर यूनिटी – एकता की दौड़” का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत सभी थाना क्षेत्रों में एकता दौड़ का आयोजन हुआ।


इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण के तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे राम गमन वन परिसर स्थित भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थल से की गई। दौड़ का रूट अंबेडकर चौक, नटराज चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ मेला ग्राउंड में समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राहुल थवाईत, तहसीलदार श्री टिकेंद्र नूरेटी, नगरपालिका अधिकारी, समाजसेवी अंकुर गोयल, प्रकाश अग्रवाल (बिल्लू अग्रवाल) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राएं एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए कहा —
“आज़ादी के बाद देश की 565 रियासतों को एक धागे में पिरोकर उन्होंने एक राष्ट्र, एक संविधान और एक ध्वज का सपना साकार किया।”
कार्यक्रम के अंत में मेला ग्राउंड में “राष्ट्रीय एकता शपथ” दिलाई गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस भव्य आयोजन में सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरदार पटेल के आदर्शों को नमन किया और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।




