जांजगीर-चांपा: सेमरिया गांव के लोगों ने ली शराब न बनाने की शपथ, पुलिस ने स्वरोजगार से जोड़े जाने का शुरू किया अभियान

जांजगीर-चांपा
जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में अवैध महुआ शराब निर्माण पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। जिस गांव में कुछ दिन पहले पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की थी, अब उसी गांव के लोगों ने महुआ शराब न बनाने और न बेचने की शपथ ली है।शनिवार को सेमरिया गांव में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) स्वयं पहुंचे। उनके साथ SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, जनपद सदस्य रामचरण पाल, श्रवण गोंड समेत सबरिया समाज के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान एसपी पांडे ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें अवैध शराब के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को मुख्यधारा और स्वरोजगार से जोड़ना है।एसपी ने बताया कि सबरिया समाज के कई परिवारों को अब बिहान कार्यक्रम के तहत जोड़ा गया है, जिसमें उन्हें गेंदा की खेती, डिटर्जेंट निर्माण, मशरूम उत्पादन जैसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग भी दिया जाएगा।


इसी क्रम में 5 नवंबर को पामगढ़ सामुदायिक भवन में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों के लोगों को भी स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।एसपी पांडे ने कहा कि अब जिले में अवैध शराब निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन जो लोग इसे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।इस दौरान सेमरिया गांव के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि अब गांव में कच्ची महुआ शराब का निर्माण या बिक्री नहीं की जाएगी, और वे कानूनी व सम्मानजनक रोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगे।





To the http://chhattisgarhnewsroom24.com/fekal0911 Owner