जांजगीर-चांपा

भव्य निशान यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया फाग महोत्सव

रिपोर्टर: मयंक
स्थान: अकलतरा


अकलतरा। नगर के अग्रसेन नगर स्थित श्री श्याम मनोहर मंदिर में मंदिर प्रबंधन समिति, निशान यात्रा समिति, श्री श्याम युवा मंडल, सखी मंडल एवं लाडली ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फाग महोत्सव के द्वितीय दिवस गुरुवार 20 फरवरी को भव्य निशान यात्रा निकाली गई।
शाम 4 बजे धूमाल के साथ नगर के पंच देव मंदिर से श्री श्याम मनोहर मंदिर तक विशाल निशान यात्रा निकली। पूरे अकलतरा शहर में बाबा श्याम के जयकारों और रंग-गुलाल की बौछार से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान भव्य आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया।

निशान यात्रा में नगर के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अग्रसेन नगर में मंदिर स्थापना के बाद यह दूसरा वर्ष है जब फाग उत्सव का आयोजन इतनी भव्यता और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है।

21 फरवरी को मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें गुप्तकाशी के सुप्रसिद्ध भजन गायक संजीव शर्मा, लखनऊ की भजन गायिका माही पोरवाल एवं नगर के भजन गायक कामेश अग्रवाल श्री श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा, विशेष श्रृंगार किया जाएगा तथा छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। फूलों और रंगों के साथ भक्तजन श्री श्याम के संग होली उत्सव का आनंद लेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button