अकलतरा नगर पालिका परिषद के पार्षद पिन्टू बरेठ ने छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 का किया स्वागत, बोले– युवाओं के सपनों को साकार करेगा यह बजट

अकलतरा
अकलतरा नगर पालिका परिषद के पार्षद पिन्टू बरेठ ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है।
पार्षद पिन्टू बरेठ ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया गया यह बजट प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।


उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों में समयबद्ध प्रक्रिया, कौशल विकास के लिए बढ़ा प्रावधान और नए आईटी हब की स्थापना से युवाओं को व्यापक अवसर मिलेंगे। साथ ही स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगी।
पिन्टू बरेठ ने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार और जिला स्तर पर खेल अकादमियों की स्थापना से प्रदेश की प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा और प्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।




