राजनीतिराष्ट्रीय

पित्रोदा का आरोप: राहुल गांधी के विदेश दौरों पर सरकार की निगरानी, दूतावास अधिकारी रखते हैं नजर

ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन और वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों के दौरान भारतीय दूतावास के अधिकारी उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। पित्रोदा के अनुसार, राहुल गांधी के होटल, मीटिंग्स और एयरपोर्ट मूवमेंट तक पर निगरानी रहती है और कई बार उन्हें विदेशी नेताओं से मिलने से भी रोका जाता है।
गुरुवार को एक मीडिया इंटरव्यू में पित्रोदा ने कहा कि उन्होंने यह सब खुद देखा है। हालांकि उनके पास कोई दस्तावेजी सबूत नहीं हैं, लेकिन अपने अनुभव के आधार पर वह यह बात कह रहे हैं। उन्होंने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जाता है कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश की छवि खराब करते हैं।
जर्मनी दौरे की टाइमिंग पर सफाई देते हुए पित्रोदा ने कहा कि विदेश यात्राएं अचानक तय नहीं होतीं, बल्कि महीनों पहले से कार्यक्रम बनता है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर थे, जहां उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था।
इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर संविधान की मूल भावना को कमजोर करने और संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा समानता, संघवाद और विविधता के विचार को खत्म करने की साजिश रच रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button