सूरजपुर

छत्तीसगढ़ रजत जयंती के उपलक्ष्य में वन मंडल सूरजपुर द्वारा किया गया पौधारोपण

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम थीम पर वन मंडल सूरजपुर द्वारा शिवपार्क के नजदीक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएफओ डी पी साहू की उपस्थिति में लगभग 650 पौधों का रोपण किया गया।

पत्रकारों से बातचीत में डीएफओ डी. पी. साहू ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रजत जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि लकड़ी तस्करों पर नकेल कसना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर एसडीओ अशोक कुमार, वन परिक्षेत्राधिकारी उमेश वस्त्रकार सहित वन विभाग समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button