राजनीति

केरल में पीएम मोदी का हमला: “कांग्रेस और वाम दल सत्ता में आते ही सब कुछ बर्बाद कर देते हैं”

नरेंद्र मोदी ने केरल के पलक्कड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और वाम दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस और वामपंथी सत्ता में आते हैं, वहां विकास की बजाय बर्बादी देखने को मिलती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में वामपंथी शासन और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस की कार्यशैली देखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल भी इसी तरह की नीतियों के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के वेतन, डीए और अन्य बकाया भुगतानों में देरी का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा।
पीएम मोदी ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां विकास कार्य ठप पड़ गए हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है।


इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि इस युद्ध का भारत पर न्यूनतम प्रभाव पड़े और वहां रह रहे भारतीय नागरिक सुरक्षित रहें। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय दूतावास 24 घंटे काम कर रहे हैं और सरकार सभी प्रभावित देशों के संपर्क में है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संवेदनशील मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहा है, जिससे विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए देश और नागरिकों के हित सर्वोपरि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button