PMC बैंक घोटाले ने पूरी कमाई लूटी, बहन की हत्या और मां को खोने के बाद टूटी नूपुर अलंकार: टीवी की चमकती स्टार अब साध्वी बनकर भीख मांगकर जी रही हैं

एक ऐसी एक्ट्रेस, जिन्हें 90 के दशक से लेकर 2020 तक हर घर में देखा गया।
एक ऐसा नाम, जिसने 157 टीवी शोज़ और कई फिल्मों के जरिए लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।
लेकिन आज वही कलाकार वृंदावन, हिमालय और मंदिरों के बाहर भिक्षा मांगते हुए देखी जाती हैं।
ये कहानी है नूपुर अलंकार की—जिन्होंने शोहरत, पैसा, रिश्ते, पहचान… सब छोड़कर साध्वी जीवन अपनाया।
उनकी जिंदगी में जो कुछ हुआ, वह किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं।
27 साल तक टीवी का जाना-पहचाना चेहरा—फिर अचानक गायब क्यों हुईं?
जयपुर में जन्मीं नूपुर ने 1990 में ‘शक्तिमान’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद उन्होंने—
अगले जनम मोहे बिटिया ही किजो
घर की लक्ष्मी बेटियां
रेत
भागे रे मन
और कई दर्जन लोकप्रिय शोज़ में काम किया।
फिल्मों में सांवरिया, राजा जी, सोनाली केबल में छोटे लेकिन दमदार रोल किए।
उनकी शादी 2002 में को-एक्टर अलंकार श्रीवास्तव से हुई।
जीवन पूरी तरह स्थिर और खुशहाल दिख रहा था… लेकिन असल कहानी इसके उलट थी।
2019: PMC बैंक घोटाले ने डुबो दिए करोड़ों—एक झटके में खत्म हुई पूरी जमा-पूंजी
पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक घोटाला नूपुर की जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बना।
नूपुर और उनके पूरे परिवार के बैंक अकाउंट्स फ्रीज हो गए—जिसमें करीब 1 करोड़ रुपये थे।
RBI की सख्त निकासी सीमा ने हालात और बदतर कर दिए।
नूपुर को-
गहने बेचने पड़े
दोस्तों से 3000–5000 रुपये उधार लेने पड़े
ऑटो किराए के लिए भी पैसे मांगने पड़े
एक समय ऐसा आया जब उनके पास दवाई और राशन खरीदने तक के पैसे नहीं थे।
2020: मां का इलाज न हो सका, बहन की हत्या—एक ही साल में दो सबसे बड़े सदमे
आर्थिक तंगी के बीच उनकी मां गंभीर रूप से बीमार हुईं।
पैसे न होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई।
इसी बीच उनकी बहन जिज्ञासा की भी मौत हो गई।
कई रिपोर्ट्स के अनुसार मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा था।
दोनों घटनाओं ने नूपुर को पूरी तरह तोड़ दिया।
उन्होंने कहा था—
मां-बहन के जाने के बाद मैं अंदर से खत्म हो गई थी। दुनिया से लगाव ही खत्म हो गया।
3 महीने का मौन, फिर साधना—और जिंदगी लेने लगी दूसरा मोड़
इन हादसों के बाद नूपुर ने खुद को दुनिया से अलग कर लिया।
तीन महीनों तक मौन रहकर ध्यान किया।
इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि जीवन की असली शांति दुनिया से दूर है।
2022 में उन्होंने वह फैसला कर लिया जिसने सभी को हैरान कर दिया—
2022: नूपुर बनीं साध्वी—पति से अलग हुईं, सारे कपड़े दान किए, बाल कटवाए
नूपुर ने-
एक्टिंग पूरी तरह छोड़ दी
पति अलंकार से अलग हो गईं
कपड़े-ज्वेलरी सब दान कर दिया
सिर्फ एक सादा वस्त्र धारण किया
और निकल पड़ीं हिमालय की ओर
हिमालय की गुफाओं में रहने के दौरान उन्हें चूहों ने काटा, ठंड में फ्रॉस्टबाइट हुआ…
लेकिन वह कहती हैं—
“दर्द से मुक्ति वहीं मिली जहां आवाजें भी नहीं थीं।”
वृंदावन में भिक्षा मांगकर जी रही हैं, आश्रमों में मिलते हैं दर्शन
आज नूपुर- हिमालय की गुफाओं,वृंदावन के गोवर्धन पर्वत,दानघाटी मंदिरऔर कई आश्रमो में साधना करते हुए दिख जाती हैं।
कई बार मंदिरों के बाहर भिक्षा मांगते हुए लोगों ने उनके वीडियो भी बनाए, जो वायरल हुए।
दोस्त समझ बैठे पब्लिसिटी स्टंट—अक्षय कुमार ने की मदद
जब नूपुर ने दोस्तों को मैसेज किया—“I took sanyas”
तो किसी ने मजाक उड़ाया, किसी ने डांटा, किसी ने कहा “औकात पर आ गई”।
उन्हें ट्रोल भी किया गया, भिक्षा मांगने पर ताने भी मिले।
इसी बीच एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने सोशल मीडिया पर उनकी समस्या उठाई।
इसके बाद अक्षय कुमार ने 10 लाख रुपये भेजे।
नूपुर ने कहा—
“अक्षय जी मेरे लिए भगवान की तरह आए।
शादी, बचपन और परिवार के बारे में खुलासा: “मेरी जिंदगी कभी फूलों जैसी नहीं रही”
नूपुर ने कई इंटरव्यू में यह भी बताया कि—
बचपन से घर में लड़ाई,संपत्ति विवाद
रिश्तों में कड़वाहट
शादी के बाद मानसिक तनाव बहुत परेशान किया।




