बिना अनुमति धार्मिक सभा पर पुलिस की कार्रवाई, आयोजक गिरफ्तार

लोकेशन: जांजगीर-चांपा (शिवरीनारायण) / रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बिना अनुमति धार्मिक प्रार्थना सभा आयोजित करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

वीओ –
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिलारी निवासी रविकुमार साहू अपने घर में बाहरी लोगों को बुलाकर अन्य धर्म अपनाने के लिए प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मकान के अंदर और बाहर करीब 15 से 20 महिला-पुरुष मौजूद पाए गए।
वीओ –
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
वीओ –
कार्रवाई के बाद आरोपी को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील न्यायालय में पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एंकर –
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति इस तरह की गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




