जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में अवैध शराब पर पुलिस का प्रहार, दो अलग-अलग थानों की कार्रवाई में 2 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना सारागांव पुलिस ने रेड कार्रवाई के दौरान मुड़पार निवासी हरनारायण कर्ष के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की।
वहीं थाना शिवरीनारायण पुलिस ने डीहपारा खरौद निवासी दीनदयाल साहू के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 4 हजार 880 रुपये आंकी गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी सहित दोनों थानों के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जांजगीर-चांपा पुलिस का साफ संदेश है—
अवैध शराब कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button