अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- बलौदा, जांजगीर-चाम्पा
जांजगीर-चाम्पा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम चारपारा से पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम बहोरिक सिंह कंवर, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम चारपारा वार्ड नंबर 12 बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2000 रुपये की कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 55/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




